UP Board Result 2026 DigiLocker: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर जल्द जारी होने के संकेत
Saurabh Pandey | April 21, 2026 | 04:41 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्र सीधे डिजीलॉकर के मोबाइल एप या वेबसाइट results.digilocker.gov.in, digilocker.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2026 घोषित किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द ही उपलब्ध होंगे। डिजिलॉकर वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद Class 10th and 12th Results- 2026 Coming Soon लिखा आ रहा है।
ऐसे में विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही विद्यार्थी आधार नंबर और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करके मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Result 2026: रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट्स
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या स्कूल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइटों से डाउनलोड किए जा सकते हैं-
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
- upmsp.edu.in
- Umang App
- DigiLocker
up board result 2026: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्टफोन पर DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
- अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और सुरक्षा पिन का उपयोग करके साइन इन करें।
- यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो साइन अप पर क्लिक करें और अपने आधार विवरण का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- अब डैशबोर्ड पर, शिक्षा श्रेणी पर जाएं या सर्च बार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद खोजें।
- कक्षा 10 या कक्षा 12 की मार्कशीट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और उत्तीर्ण होने का वर्ष 2026 चुनें।
- इसके बाद दस्तावेज प्राप्त करें बटन पर क्लिक करें।
- आपकी यूपी बोर्ड की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी और दस्तावेज सेक्शन में सेव रहेगी।
पिछले वर्ष कैसा रहा था रिजल्ट?
पिछले वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) का पास प्रतिशत 90.11% और इंटर (12वीं) का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.5% दर्ज किया गया था।
UPMSP Exam 2026: परीक्षा विवरण
यूपीएमपीएस ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च तक किया, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 18 फरवरी से 24 मार्च तक राज्य भर के 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
यूपी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राज्य स्तर पर कुल 53,37,778 उम्मीदवार पंजीकृत हैं, जिनमें 27,61,696 हाई स्कूल के छात्र और 25,76,082 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा