UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सीएम योगी ने परीक्षार्थियों को दी सलाह
Santosh Kumar | February 24, 2025 | 11:43 AM IST | 1 min read
सरकार ने यूपी बोर्ड 2025 की 10वीं-12वीं परीक्षा में नकल करने और दूसरों को नकल कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (24 फरवरी) को छात्रों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आग्रह किया। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 54 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 दो पाली में आयोजित की जा रही है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई।"
UP Board Exam 2025: सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आप सभी को परीक्षा के इस पर्व में पूरे आत्मविश्वास, धैर्य और पूरी क्षमता के साथ भाग लेना चाहिए। परीक्षा को अपनी दिनचर्या का स्वाभाविक हिस्सा मानें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।"
उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, "मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आप सभी सफल हों, इसके लिए अनेकानेक मंगलकामनाएं।" बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी और इनमें 54 लाख 37 हजार 233 विद्यार्थी शामिल होंगे।
UP Board Exam 2025: सख्त कार्रवाई की चेतावनी
इनमें से 27.32 लाख से अधिक परीक्षार्थी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि शेष (27.05 लाख से अधिक) परीक्षार्थी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 8,140 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षाओं की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। सरकार ने परीक्षा में नकल करने और करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। छात्रों की सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी