Trusted Source Image

UPGET Counselling 2026: यूपी जीएनएम काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी, राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 29 जून को

Santosh Kumar | June 27, 2026 | 09:50 AM IST | 2 mins read

यूपी जीएनएम सीट अलॉटमेंट के बाद, अलॉट की गई सीट को स्वीकार करने और संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अवधि 30 जून से 5 जुलाई तक होगी।

यूपी जीएनएम काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि अब 27 जून कर दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी जीएनएम काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि अब 27 जून कर दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने यूपीजीईटी 2026 काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स में एडमिशन के लिए राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि अब 27 जून कर दी गई है; पहले यह डेट 25 जून थी। उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल abvmucet26.co.in पर लॉग इन करके चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

संशोधित शेड्यूल के अनुसार, राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 29 जून को जारी किया जाएगा। सीट अलॉटमेंट के बाद, अलॉट की गई सीट को स्वीकार करने और संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अवधि 30 जून से 5 जुलाई तक होगी।

UPGET Counselling 2026: सीट मैट्रिक्स एबीवीएमयू पोर्टल पर

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (यूपीजीईटी रोल नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके परिणाम देख सकेंगे। यूपी जीएनएम 2026 परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई और परिणाम 21 जून को जारी किया गया।

राज्य के सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में 3 साल के जीएनएम कोर्स की सीटों के लिए मेरिट के आधार पर काउंसलिंग हो रही है। कैंडिडेट्स एबीवीएमएनयू पोर्टल पर सीट मैट्रिक्स और उपलब्ध सीटों की जानकारी देख सकते हैं।

Also readUPGET Result 2026: यूपी जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट abvmuup.edu.in पर जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड

UP GNM Counselling 2026: रिपोर्ट की अंतिम तिथि 5 जुलाई

एडमिशन प्रोसेस के लिए कॉलेज में रिपोर्ट करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई शाम 6 बजे तक है। यूपी जीईटी 2026 काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस के दौरान, छुट्टियों सहित सभी दिनों में कॉलेज के सभी ऑफिस खुले रहेंगे।

एकेडमिक सेशन 1 अगस्त, 2026 से शुरू होगा। यूपी जीएनएम काउंसलिंग 2026 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एबीवीएमयू की हेल्पलाइन नंबर 9889383770 या 9889383774 पर संपर्क कर सकते हैं।

UPGET Seat Allotment Result 2026: फीस संबंधी निर्देश

यूपी जीएनएम सीट अलॉटमेंट और उसे स्वीकार करने के बाद, अगर कोई कैंडिडेट कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करता है, तो उसकी अलॉट की गई सीट कैंसिल कर दी जाएगी और काउंसलिंग सिक्योरिटी फीस (₹1000) जब्त कर ली जाएगी।

अगर कॉलेज में एडमिशन के बाद, कैंडिडेट 25 से 27 जुलाई (शाम 6 बजे तक) के दौरान अपनी सीट से रिजाइन नहीं करता है, तो काउंसलिंग सिक्योरिटी फीस (₹1,000) और सीट कन्फर्मेशन फीस (₹10,000) जब्त कर ली जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications