UPESSC UPTET 2026 Admit Card: यूपीटीईटी एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें डेट, एग्जाम शेड्यूल, डाउनलोड लिंक
Santosh Kumar | June 23, 2026 | 10:49 AM IST | 1 min read
आयोग ने साफ़ किया है कि किसी भी उम्मीदवार को वैध यूपीटेट एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने यूपीटीईटी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप 22 जून को जारी कर दी है। उम्मीदवार अब बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 30 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यूपीईएसएससी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अधिसूचना जारी की है।
यूपीईएसएससी द्वारा यूपीटीईटी 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
पेपर-1 प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5) के लिए होगा और पेपर-2 अपर प्राइमरी लेवल (कक्षा 6 से 8) के लिए होगा। उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर या तो एक पेपर या दोनों पेपर दे सकेंगे। सिटी स्लिप लिंक अब एक्टिव है।
UPTET 2026 Admit Card: यूपीटीईटी रिपोर्टिंग टाइम
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। वे रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर व अभ्यर्थी का नाम जैसे विवरण दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीईएसएससी ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार को वैध यूपीटेट एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
UPTET Admit Card 2026: 955 परीक्षा केंद्रों पर होगा एग्जाम
यूपी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-2026 का आयोजन आयोग द्वारा 60 जिलों में फैले कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यूपीटेट 2026 एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, समय और महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे।
यूपीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च में शुरू हुई और मई की शुरुआत में खत्म हुई। शिक्षक भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवार यह परीक्षा देते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा