UPESSC Principal Result 2026: यूपीईएसएससी प्राचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 27 अक्टूबर से इंटरव्यू
Saurabh Pandey | October 13, 2026 | 11:36 AM IST | 1 min read
यूपीईएसएससी ने प्राचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब 27 अक्टूबर से इंटरव्यू में शामिल होंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय सहायता प्राप्त और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ में कुल चयनित 389 उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जो अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रिंसिपल पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 2026 को कराया गया था। परीक्षा के बाद 26 सितंबर 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। अभ्यर्थियों की ओर से मिली आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निस्तारण एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद इंटरव्यू के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का चयन परिणाम घोषित किया गया है।
UPESSC Principal Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'प्राचार्य भर्ती रिजल्ट/इंटरव्यू' लिंक चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और आवश्यक विवरण भरें।
- इसके बाद रिजल्ट और इंटरव्यू लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे सेव करें और प्रिंट निकाल लें।
UPESSC Principal Result 2026: इंटरव्यू शेड्यूल
यूपीईएसएससी प्राचार्य भर्ती लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक, अनुभव संबंधी प्रमाण-पत्र और निर्धारित शपथ-पत्र अपलोड करते हुए 14 अक्टूबर 2026 से अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार