UPESSC Admit Card 2026 Date: यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 15 नवंबर को आएगा, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 10, 2026 | 08:46 AM IST | 2 mins read
यूपीईएसएससी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ओटीआर आईडी/ मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से सहायक आचार्य (Assistant Professor) परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र 15 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे। आयोग की घोषणा के बाद उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ओटीआर आईडी/ मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, पंजीकरण संख्या, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण उपलब्ध होंगे।
आयोग द्वारा यूपी सहायक प्रोफेसर 2026 परीक्षा 19 और 20 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे है। परीक्षा प्रदेश के 6 मंडलों आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में होगी।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड, वोटरआईडी आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPESSC Assistant Professor Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी सहायक प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते है:
- सबसे पहले https://upessc.up.gov.in/ पर विजिट करें।
- सहायक आचार्य 2026 प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर हॉल टिकट 2026 जांचें व प्रिंट लें।
इससे पहले, आयोग ने 8 नवंबर को परीक्षार्थियों के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर सिटी इंटिमेश स्लिप 2026 में उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहायक आचार्य के कुल 1936 पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार