UPESEAT 2026 Exam Date: यूपीईएस इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट शेड्यूल जारी, 20 जनवरी तक करें आवेदन; शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | January 12, 2026 | 02:07 PM IST | 2 mins read
यूपीईएसईटी 2026 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upes.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) ने यूपीईएस इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (UPES Engineering Aptitude Test 2026) के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपीईएसईएटी 2026 परीक्षा 22, 23 और 24 जनवरी को रिमोट प्रॉक्टर्ड ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
यूपीईएसईटी 2026 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upes.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीईएसईएटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने की प्रक्रिया 12 सितंबर, 2025 से शुरू है। यूपीईएसईटी रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए 1,750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
UPSC Engineering Aptitude Test Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को यूपीएससीईएटी 2026 के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए:
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं व 12वीं तथा इंटरमीडिएट में पीसीएम ग्रुप में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
- बीटेक गणित और कंप्यूटिंग कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10 और 12 की परीक्षा कम से कम 70% अंकों में उत्तीर्ण की हो।
यूपीएससीईएटी 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में गणित/ जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी भाषा सेक्शन से कुल 125 प्रश्न होंगे। इंग्लिश लैंग्वेज से 20 प्रश्न, जबकि अन्य सेक्शन से 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक को होगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) द्वारा अपने बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल कई चरणों में यूपीएससीईएटी आयोजित किया जाता है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल कैंडिडेट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे।
UPESEAT 2026 Application Form: आवेदन चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीईएसईएटी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- यूपीईएस की आधिकारिक वेबसाइट upes.ac.in पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से आवेदन फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]JEE Main 2026 Admit Card (Out) Live: जेईई मेन जनवरी सेशन एडमिट कार्ड जारी @jeemain.nta.nic.in; लेटेस्ट अपडेट
जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, पात्रता, आवंटित परीक्षा केंद्र, तिथि, समय, हस्ताक्षर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल