UPCISB Admit Card 2026: यूपीसीआईएसबी एडमिट कार्ड विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें

Saurabh Pandey | October 12, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read

यूपीसीआईएसबी एडमिट कार्ड विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी कर दिए गए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को कॉल लेटर के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCISB) ने मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, असिस्टेंट/टाइपिस्ट और अन्य पदों के लिए यूपीसीआईएसबी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यूपीसीआईएसबी, कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग और टेक्निकल सर्विस एग्जामिनेशन (जनरल सिलेक्शन) 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

यूपीसीआईएसबी एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए एक जरूरी दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी होती है, जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश इत्यादि। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन जानकारी का इस्तेमाल करके यूपीसीआईएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। कॉल लेटर के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

जो उम्मीदवार 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हर दिन तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी।

UPCISB Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. यूपीसीआईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
  2. यूपीसीआईएसबी एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ा लिंक को खोलें।
  3. अब जरूरी रजिस्ट्रेशन/लॉगिन जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  4. अब आपका यूपीसीआईएसबी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

Also read Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

UPCISB Exam Schedule 2026: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि
पाली एवं समय
पदनाम
संस्था का नाम
14 अक्टूबर 2026

पहली पाली सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

दूसरी पाली दोपहर 12 बजे 2 बजे तक

तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक

सहायक / कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट) / (क्लेरिकल स्टाफ) (श्रेणी - 3)
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
16 अक्टूबर 2026

पहली पाली सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

दूसरी पाली दोपहर 12 बजे 2 बजे तक


सहायक लेखाकार (श्रेणी 3)

लेखा लिपिक (श्रेणी- 3)


यूपी कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड


यूपी सहकारी जूट एवं कृषि विकास संघ लिमिटेड
22 अक्टूबर 2026

पहली पाली सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

दूसरी पाली दोपहर 12 बजे 2 बजे तक

तीसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक

लेखाकार (श्रेणी-3)


सहायक लेखाकार (श्रेणी-3)

सहायक लेखाकार (श्रेणी-3)

यूपी राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड

यूपी राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड

यूपी उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड

26 अक्टूबर 2026

पहली पाली सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

दूसरी पाली दोपहर 12 बजे 2 बजे तक


अवर अभियन्ता (सिविल) (श्रेणी-3)

यूपी राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड

यूपी राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]