Trusted Source Image

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: सीआरपीएफ खेल कोटा भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11 नवंबर लास्ट डेट

Saurabh Pandey | October 12, 2026 | 11:13 AM IST | 1 min read

सीआरपीएफ खेल कोटा (महिला-पुरुष) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 11 नवंबर तक आवेद फॉर्म जमा कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
सिलेक्शन प्रोसेस में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने खेल कोटा-2026 के अंतर्गत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 है।

आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या सुधार करने के लिए 12 नवंबर 2026 से 14 नवंबर 2026 तक का समय दिया जाएगा।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: आयुसीमा

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 521 पदों को भरा जाएगा, जिनमें 182 पद हेड कांस्टेबल (जीडी) और 339 पद कांस्टेबल (जीडी) के शामिल हैं।

पद
पुरुष
महिला
कुल
हेड कांस्टेबल (जीडी)
150
32
182
कांस्टेबल (जीडी)
258
81
339
कुल
408
113
521

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास 11 नवंबर 2026 तक निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता नहीं है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

Also read RRB Junior Translator Exam Date 2026: रेलवे जूनियर अनुवादक भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, एडमिट कार्ड डेट जानें

CRPF Sports Quota Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

सीआरपीएफ स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है। वहीं महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications