UP Police SI Normalised Score 2026: यूपी पुलिस एसआई नॉर्मलाइज्ड स्कोर uppbpb.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 22, 2026 | 10:01 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई नॉर्मलाइज्ड स्कोर 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आज उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 लिखित परीक्षा के प्रसामान्यीकृत अंक जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार 22 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस एसआई नॉर्मलाइज्ड स्कोर 2026 जांच सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई नॉर्मलाइज्ड स्कोर 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नॉर्मलाइज्ड अंक जांचने की प्रकिया बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूपी पुलिस एसआई 2025 फाइनल रिजल्ट 14 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था, जिसमें कुल 4543 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के Normalised Score प्राप्त करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर 22 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 21 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध रहेगा।” निर्धारित अवधि के बाद यह सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।
Also read UP Police SI Final Result 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 4543 अभ्यर्थी चयनित
लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक तथा कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। जिन अभ्यर्थियों ने न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त नहीं किए, वह लिखित परीक्षा में असफल है, भले ही उनका नॉर्मलाइज्ड स्कोर किसी श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी के कट ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक हो।
नोटिस में कहा गया कि, विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी द्वारा आवेदन किए जाने पर उनके सामान्यीकृत अंकों की सूचना बोर्ड द्वारा ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। यदि नॉर्मलाइज्ड अंक देखने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पडेस्क नबंर के माध्यम से कैंडिडेट बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
UP Police SI Normalized Score 2026 Link: डाउनलोड चरण
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपी पुलिस एसआई नॉर्मलाइज्ड स्कोर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Click here for Normalized Score” टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यूपी पुलिस एसआई नॉर्मलाइज्ड अंक जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]नीट मुद्दों और युवाओं की चिंताओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, कांग्रेस कर रही राजनीति - धर्मेंद्र प्रधान
प्रधान ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष संसद के मानसून सत्र के दौरान व्यवधान पैदा करने के लिए छात्रों को “'राजनीतिक हथियार” के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल