Trusted Source Image

UP Police SI Final Result 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 4543 अभ्यर्थी चयनित

Saurabh Pandey | July 15, 2026 | 07:34 AM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 4543 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती के माध्यम से कुल 4543 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPR&PB) ने यूपी पुलिस एसआई और समकक्ष पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड जारी नोटिस के मुताबिक एसआई नागरिक पुलिस के 4242, प्लाटून कमांडर, पीएसी, एसआई सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए) के 135, प्लाटून कमांडर, एसआई, विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए) के 60, महिला बटालियन के लिए महिला एसआई के 106 पदों को मिलाकर कुल 4543 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

बोर्ड ने अंतिम परिणाम के साथ-साथ श्रेणीवार मेरिट सूची भी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें अब मेडिकल टेस्ट और चरित्र प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद नियुक्ति की अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

UP Police SI Final Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "Candidate Login" या "UP SI Scorecard/Normalized Score Link" पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. अंत में आपका व्यक्तिगत स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें

UP Police SI Final Result 2026: फाइनल रिजल्ट पीडीएफ विवरण

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी और पद से संबंधित जानकारी सही होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि आगे होने वाले मेडिकल टेस्ट और चरित्र प्रमाणपत्र के दौरान इन्हीं विवरणों के आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम की स्पेलिंग में गलती या अन्य जानकारी गलत दिखाई देती है, तो अभ्यर्थी को तुरंत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से संपर्क करना चाहिए। फाइनल रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारी दर्ज होगी-

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. पंजीकरण संख्या
  4. पिता का नाम
  5. पद का नाम
  6. श्रेणी
  7. लिंग
  8. चयन की स्थिति
  9. मेरिट सूची में स्थान
  10. भर्ती विज्ञापन संख्या
  11. भर्ती बोर्ड का नाम
  12. मेडिकल परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित निर्देश

Also read UPSSSC ABT Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन आंसर की जारी, 20 जुलाई तक करें डाउनलोड

UP Police SI Final Result 2026: 22 जुलाई से देख सकेंगे स्कोरकार्ड

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर यानी उनका फाइनल स्कोर कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों के मार्क्स देखने के लिए 22 जुलाई 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नया लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी अभ्यर्थी परीक्षा में मिले अपने अंकों को आसानी से चेक कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications