UP Police Physical Eligibility: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट मापदंड जानें, uppbpb.gov.in पर रिजल्ट जल्द
Abhay Pratap Singh | November 14, 2024 | 11:51 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमताओं का मूल्यांकन करने के लिए यूपी पुलिस शारीरिक परीक्षा आयोजित करता है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में उत्तीर्ण होने के लिए कैंडिडेट को निर्धारित लंबाई के साथ ही तय समय में दौड़ पूरी करनी होगी।
फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी और महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। न्यूनतम लम्बाई और सीना की माप पूरा करने वाले कैंडिडेट, जो निर्धारित समय-सीमा के भीतर दौड़ पूरी करेंगे केवल उन्हें ही भर्ती के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
UP Police Constable 2024 Physical Test: मापदंड
- सामान्य/ ओबीसी/ एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।
- एसटी पुरुष कैंडिडेट की लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।
- महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी है, जबकि एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी है।
पुलिस भर्ती अधिसूचना के अनुसार, किसी भी वर्ग से संबंधित महिला उम्मीदवारों के सीने का माप नहीं लिया जाएगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए। यूपी पुलिस भर्ती 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की गई है। यूपी सिपाही भर्ती रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
UP Police Constable Physical Eligibility Test 2024: कुल रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 60,244 पदों को भरा जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 री-एग्जाम 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में शामिल होने के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें