UP Police Physical Admit Card 2024: यूपी पुलिस डीवी/पीएसटी एडमिट कार्ड की तिथि घोषित, 26 दिसंबर से परीक्षा
Santosh Kumar | December 13, 2024 | 02:38 PM IST | 1 min read
जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) 26 दिसंबर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल एग्जाम शुरू करेगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 भर्ती के डीवी/पीएसटी राउंड के लिए एडमिट कार्ड की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 16 दिसंबर को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती बोर्ड 26 दिसंबर से प्रदेश के 75 जिलों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल एग्जाम शुरू करेगा।
लिखित परीक्षा में योग्य पाए गए लगभग 1,74,316 अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 भर्ती के डीवी/पीएसटी राउंड में भाग लेंगे। इस संबंध में यूपीपीआरपीबी ने आधिकारिक पोर्टल पर विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है।
UP Police Constable Result: फाइनल मार्क्स बाद में होंगे जारी
यूपी पुलिस डीवी/पीएसटी के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में बताए गए केंद्र पर बताई गई तिथि और समय पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2014 के लिए लिखित परीक्षा अगस्त के महीने में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने सूचित किया है कि घोषित परिणाम प्रोविजनल है यानी बोर्ड डीवी/पीएसटी राउंड के बाद उम्मीदवारों के अंतिम अंक जारी करेगा।
UP Police Result 2024: परीक्षा तिथि, कुल रिक्ति
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी के तीसरे सप्ताह में फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी।
बोर्ड इस भर्ती अभियान में 60,244 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवारों को डीवी राउंड से पहले अपने दस्तावेज तैयार करने होंगे। जिन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा उनकी मूल और सत्यापित फोटोकॉपी तैयार रखनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार