UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, एडमिट कार्ड का इंतजार
Saurabh Pandey | August 17, 2024 | 03:55 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड तरफ से जारी नोटिस के अनुसार यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा तिथि दिशानिर्देश जारी किए हैं। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एग्जाम डे गाइडलाइंस नोटिस देख सकते हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को राज्य भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
UP Police Constable Exam 2024: परीक्षा गाइडलाइंस
- यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन पत्र में आधार नंबर का उल्लेख नहीं किया है, उन्हें परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
- सभी अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र, पहचान पत्र (ई-आधार, डीएल, पासपोर्ट), काला/नीला बॉल प्वाइंट पेन ले जाना होगा।
- बोर्ड ने उम्मीदवार के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए तकनीकी व्यवस्था की है। ऐसे व्यक्तियों एवं अभ्यर्थियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also read UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द
UP Police Constable Exam 2024: इन वस्तुओं को लेकर न जाएं
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक थैली ले जाने की अनुमति नहीं है।
- किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन।
- स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, चाबियां, कैमरा, किसी भी प्रकार की घड़ी, आभूषण, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड, वॉलेट/पर्स, धूप का चश्मा हैंडबैग नहीं लेकर जा सकते।
अगली खबर
]RRB Paramedical Recruitment 2024: आरआरबी पैरामेडिकल के 1376 पदों पर भर्ती शुरू, rrbcdg.gov.in से करें आवेदन
RRB Paramedical Recruitment 2024: आरआरबी ने पैरामेडिकल के 1376 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई