Saurabh Pandey | August 17, 2024 | 11:40 AM IST | 2 mins read
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को दो चरणों की सीबीटी परीक्षा पास करना होगा। दोनों चरणों में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरा-मेडिकल की विभिन्न श्रेणियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त से शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरआरबी पैरा-मेडिकल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर, 2024 तक है। सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार विंडो 17 से 26 सितंबर, 2024 तक खुलेगी।
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2024 के तहत कुल 1376 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार लागू होगी। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 16 सितंबर 2024 है।
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ईबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को दो चरणों की सीबीटी परीक्षा पास करना होगा। दोनों चरणों में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।