UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जल्द, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 22, 2024 | 02:52 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 बोर्ड द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग करके तैयार किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। आधिकारिक घोषणा होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा राज्य भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। सभी परीक्षा दिवस पर यूपी कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कराई गई थी।
बोर्ड द्वारा यूपी कांस्टेबल एग्जाम 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की अलग-अलग तिथियों में जारी की गई थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा के बाद बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
यूपी पुलिस फाइनल आंसर की 2024 के आधार पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 की घोषणा की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से UPPRPB की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP Police Constable result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक को खोलें।
- मांगी गई जानकारी प्रदान करके अपने खाते में लॉगिन करें।
- विवरण सबमिट करें और अगले पेज पर अपना परिणाम देखें।
- इसे जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन