UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब होगा जारी? संभावित तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 9, 2024 | 08:29 AM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस का रिजल्ट कब आएगा: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 नवंबर महीने के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जल्द जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीपीआरपीबी 15 नवंबर से 20 नवंबर, 2024 के बीच यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की है।
इससे पहले, बोर्ड ने 2 नवंबर को यूपी पुलिस फाइनल आंसर की जारी कर दी थी। नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी में कुल 70 प्रश्नों पर वैध आपत्तियां पाई गईं। इनमें से 25 प्रश्नों को यूपीपीआरपीबी ने रद्द कर दिया, जबकि 29 प्रश्नों के दो उत्तर विकल्प सही माने गए हैं।
यूपीपीआरपीबी ने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “लिखित परीक्षा के परिणाम के शीध्र प्रकाशन की दिशा में UPPRPB द्वारा सतत् कार्य किया जा रहा है। आशा है कि नवंबर के तृतीय सप्ताह में UPPRPB द्वारा चयन के अगले प्रक्रम DVPST हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर यथा समय दी जाएगी।”
यूपी पुलिस लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस रिजल्ट 2024 की जांच सकते हैं। बता दें कि, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 लिखित परीक्षा के पहले चरण में 28.92 लाख और दूसरे चरण में 19.26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 60,244 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। इनमें से अनारक्षित श्रेणी के 24,102 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 6,024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 16,264 पद, अनुसूचित जाति (SC) के 12,650 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के 1,204 पद भरे जाएंगे।
UP Police Constable Result: यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट
आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी पुलिस रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- उत्तर प्रदेश पुलिस वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपी पुलिस सरकारी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- यूपी पुलिस एडमिट कार्ड में दिए गए क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी