UP Police Exam Paper Leak: यूपी पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ की धरपकड़ जारी, अब तक 244 गिरफ्तार
Santosh Kumar | February 19, 2024 | 10:45 AM IST | 1 min read
राज्य में परीक्षाओं में गड़बड़ी की कोशिश कर रहे उपद्रवी तत्वों की धरपकड़ जारी है। बोर्ड ने इसके लिए 15 फरवरी को जिला पुलिस और एसटीएफ द्वारा अभियान चलाया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पेपर लीक मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में परीक्षाओं में गड़बड़ी की कोशिश कर रहे उपद्रवी तत्वों की धरपकड़ जारी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस मामले में जिला पुलिस और एसटीएफ अब तक 244 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि बोर्ड ने नकलमुक्त परीक्षा कराने के उद्देश्य से 15 फरवरी को जिला पुलिस और एसटीएफ द्वारा अभियान चलाया है।
15 से 18 फरवरी की शाम 6 बजे तक चलने वाले इस अभियान पर अब पुलिस मुख्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है। यूपी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा, "गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अनुचित साधनों के इस्तेमाल में शामिल लोगों और गिरोहों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
डीजीपी कुमार ने कहा कि ज्यादातर गिरफ्तारियां नापाक मंसूबों को अंजाम देने से पहले ही कर ली गईं, जिससे परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हूई। आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा राज्य के 75 जिलों के 2377 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
परीक्षा के लिए हर जिले के अलावा भर्ती बोर्ड मुख्यालय में भी दो कंट्रोल रूम बनाए गए, ताकि केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सके। इसके बावजूद राज्य के कुछ ठगों और अराजक तत्वों द्वारा परीक्षा की शुचिता को भंग करने का प्रयास किया गया।
अगली खबर
]RRB ALP Recruitment 2024: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट आवेदन की आज आखिरी तारीख, rrbcdg.gov.in से करें अप्लाई
उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा जून से अगस्त के बीच आयोजित हो सकती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी