UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस परीक्षा पेपर लीक षड्यंत्र का पर्दाफाश, एसटीएफ ने 15 ठगों को किया अरेस्ट
Santosh Kumar | February 17, 2024 | 08:50 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 आज यानी 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जानी है। परीक्षा राज्य के 75 जिलों के 2377 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज यानी 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जानी है। इससे पहले यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मऊ और गाजीपुर की पुलिस टीम ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक, अभ्यर्थियों से पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 15 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।
मऊ एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को अन्य जिलों के साथ मऊ जिले में भी पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है, जिसमें 89000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती परीक्षा में पेपर सॉल्व कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मऊ जिले के अमित सिंह, सोनू (सिद्धार्थ), सुनील राजभर, रामकरन राम और गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के शत्रुघ्न यादव के रूप में की गई है।
UP Police Paper Leak: पेपर लीक गिरोह के पास बरामद चीजें
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, गिरोह के पास 11 ब्लैंक चेक, 32 मार्कशीट, छह से अधिक आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, और 11 मोबाइल बरामद हुए। एसपी ने कहा, अभियुक्तों के पास से तमाम सरकारी अधिकारियों की मोहर भी बरामद किए गए हैं।
गाजीपुर पुलिस ने आज UP Police Constable Exam के पास करने का झांसा देकर परीक्षार्थियों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह के सरगना गोपेश यादव सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 6 लाख रुपये और 27 लाख रुपये के चेक भी बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा नोएडा यूनिट ने झांसी पेपर लीक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 एसयूवी, 10 एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी, 3 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड और 2 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मऊ निवासी मोनू कुमार और बिहार के नालंदा जिले की रजनी के रूप में की गई।
एसटीएफ ने कहा कि दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), और 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत नवाबाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
अगली खबर
]UP Police Constable Exam 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज, इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें परीक्षा स्थल
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा राज्य के 75 जिलों के 2377 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा की प्रत्येक पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए हर जिले के अलावा भर्ती बोर्ड मुख्यालय में भी दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां से केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी