UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तारीख पक्की, 17-18 फरवरी को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | January 27, 2024 | 07:02 PM IST | 1 min read
यूपी पुलिस के 60244 रिक्त पदों के लिए लगभग 50.14 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 15 लाख महिलाएं हैं।
नई दिल्ली: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा तिथि की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
बोर्ड ने कहा है कि लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड सही समय पर बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड तीन से चार दिन पहले यानी 13 फरवरी के आसपास जारी हो सकते हैं। परीक्षा शहर का विवरण एक सप्ताह पहले यानी 9-10 फरवरी को जारी किया जा सकता है।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस के 60244 रिक्त पदों के लिए लगभग 50.14 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 15 लाख महिलाएं हैं। वैकेंसी में करीब 12000 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे।
विभिन्न श्रेणियों में पुलिस कांस्टेबल की रिक्तियां इस प्रकार हैं:
|
वर्ग |
रिक्तियों की संख्या |
|
सामान्य वर्ग |
24,102 |
|
ईडब्ल्यूएस |
6,024 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
16,264 |
|
अनुसूचित जाति |
12,650 |
|
अनुसूचित जनजाति |
1,204 |
|
कुल |
60,244 |
परीक्षा पैटर्न (UP Police Constable Exam) की बात करें तो परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता, मानसिक योग्यता, आईक्यू, तार्किक क्षमता से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जहां गलत उत्तरों पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास एनसीसी बी सर्टिफिकेट या डीओईसी ओ लेवल या प्रादेशिक सेना में दो साल का अनुभव है। अगर इसमें कुछ नहीं है तो उन्हें मेरिट में ऊपर रखा जाएगा।
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ होगी।
अगली खबर
]Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 2 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण, मंत्रालय ने दी जानकारी
इस कार्यक्रम (Pariksha Pe Charcha 2024) के जरिए 3000 प्रतिभागियों को पीएम मोदी से मिलने का मौका मिलेगा। 'परीक्षा पे चर्चा' (Pariksha Pe Charcha) की शुरुआत साल 2018 में हुई थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी