UP Police Constable Correction Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन में 31 जनवरी से करें सुधार, चरण जानें
Abhay Pratap Singh | January 30, 2026 | 04:43 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आज यानी 30 जनवरी, 2026 है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में 31 जनवरी से सुधार कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण मोबाइल नंबर/ रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को आवेदन में सिर्फ एक बार सुधार का मौका दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यूपी पुलिस भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन में दिनांक 31-01-2026 को सुबह 06:00 बजे से दिनांक 03-02-2026 को सुबह 06:00 बजे तक संशोधन का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में ओटीआर से प्राप्त किए गए (Fetch) विवरण तथा अपलोडेड फोटो को संशोधित नहीं कर सकेंगे।”
Also read UP Police Vacancy 2025: यूपी पुलिस में 32,679 पदों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जानें पात्रता, फीस
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2025 से शुरू है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32679 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम योग्यता सूची चरण शामिल है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में 300 अंकों के लिए कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे। अधिका जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए uppbpb.gov.in परविजिट कर सकते हैं।
UP Police Constable Correction Window 2026: आवेदन में सुधार कैसे करें?
अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर या लिंक apply.upprpb.in पर जाएं। रजिस्टर्ड अकाउंट केडेंशियल अथवा आधार आईडी अथवा डिजीलॉकर के माध्यम से अपने अकाउंट में लॉगिन करें। इसके बाद, Application History के Modify Details टैब/ सेक्शन में जाकर अपने विवरण में संशोधन करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच