UP NMMS Final Answer Key 2026: यूपी एनएमएमएस फाइनल आंसर की entdata.co.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 4, 2025 | 06:00 PM IST | 1 min read
एनएमएमएस यूपी अंतिम उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने यूपी नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (UP NMMS) परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in के माध्यम से यूपी एनएमएमएस फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएमएमएस यूपी अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। प्राधिकरण द्वारा एनएमएमएस फाइनल आंसर की के आधार पर यूपी एनएमएमएस रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जाएगा।
यूपी एनएमएमएस परीक्षा 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी और ईमेल के माध्यम से आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 से 17 नवंबर तक का समय दिया गया था। उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपी एनएमएमएस फाइनल आंसर की 2026 जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश एनएमएमएस उत्तर कुंजी की सहायता से छात्र अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एनएमएमएस यूपी स्कॉलरशिप छात्रवृत्ति के तहत कुल 15,143 पात्र छात्रों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्रालय की पहल राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लगभग 1 लाख छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और कक्षा 8 की पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करना है।
UP NMMS Exam 2026 Final Answer Key: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनएमएमएस एग्जाम 2026 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाएं।
- फिर, एनएमएमएस परीक्षा 2026-27 फाइनल आंसर की पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें अंतिम कुंजी की जांच कर सकते हैं।
- अपने प्रश्नों का मिलान करें और संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’