UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी, 21 अक्टूबर से रिपोर्टिंग
Santosh Kumar | October 18, 2024 | 05:27 PM IST | 1 min read
यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरणों की आवश्यकता होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश आज यानी 18 अक्टूबर को यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 3 का सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के जरिए यूपी नीट यूजी राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम चेक कर सकेंगे।
यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, वे 19 अक्टूबर से अपना सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UP NEET UG Counselling 2024: 23 अक्टूबर तक करें रिपोर्ट
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 21 से 23 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके अपनी सीटें स्वीकार करनी होंगी। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर उन्हें सीटें आवंटित की जाएंगी।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को स्लाइड, फ्लोट और फ्रीज ऑप्शन मिलेंगे। यूपी नीट यूजी 2024 राउंड 3 की मेरिट लिस्ट 10 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए पात्र थे।
Also read NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग अटकी; NBE कठघरे में, 4 वजहों से होगी छात्रों को दिक्कत
UP NEET UG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
यूपी नीट काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
- नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
- कक्षा 10 और 12 पास सर्टिफिकेट
- नीट यूजी 2024 रैंक कार्ड
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- बैंक खाता विवरण और शुल्क भुगतान रसीद
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि)
- चिकित्सा प्रमाण पत्र (यदि संस्थान द्वारा आवश्यक हो)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा