Santosh Kumar | October 12, 2024 | 06:18 PM IST | 3 mins read
सोशल मीडिया पर छात्र लगातार केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। 'एक्स' पर एक यूजर ने लिखा, "एनबीई सो रहा है।"
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नीट पीजी 2024 का रिजल्ट जारी हुए करीब 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने अब तक नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी नहीं किया है। इस वजह से परीक्षा में शामिल हुए छात्र काफी नाराज हैं और वे परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एनबीई को दोषी ठहरा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नीट पीजी 2024 परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
NEET PG 2026: Result Out: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
इसके चलते 2 लाख से अधिक डॉक्टर प्रभावित हुए हैं। साथ ही, पूरी मेडिकल व्यवस्था ही बदल गई है। दरअसल, कोविड से पहले जनवरी के पहले रविवार को परीक्षाएं होती थीं। अप्रैल-मई में सत्र शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार सामान्यीकरण के चलते काउंसलिंग अटक गई है।
अभ्यर्थियों ने इस प्रक्रिया को कोर्ट में चुनौती दी है। अब सबसे बड़ी समस्या मेरिट को लेकर है। न तो राज्य की मेरिट जारी हुई है और न ही केंद्र की। जबकि मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने पोर्टल खोल दिया है और रजिस्ट्रेशन भी हो रहे हैं।
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 में देरी के कारण छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि शेड्यूल के बारे में कोई अपडेट नहीं है। छात्र लगातार सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। इस देरी से छात्रों को 4 प्रमुख परेशानियां हो सकती हैं-
Also readNEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच्चाई?
नीट यूजी 2024 की तरह ही नीट पीजी 2024 भी विवादों में रहा है। पहले इस परीक्षा की तिथि 3 मार्च 2024 घोषित की गई थी, जिसे बाद में 7 जुलाई 2024 तक के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद एनबीई द्वारा परीक्षा को फिर से 7 जुलाई से 23 जून 2024 तक के लिए निर्धारित किया गया।
हालांकि, 2 जून 2024 को देर रात पेपर लीक होने के संदेह में परीक्षा को फिर से आगे के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 11 अगस्त 2024 को सुबह और शाम दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की गई।
नीट पीजी परिणाम 23 अगस्त 2024 को घोषित किया गया। परिणाम प्रतिशत आधारित रैंक पर प्रकाशित किया गया। स्कोर कार्ड 30 अगस्त 2024 को जारी किए गए, जिसमें सही और गलत प्रश्नों की जानकारी दी गई। वास्तविक अंक अभी प्रदर्शित नहीं किए गए हैं।
फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट 25 अक्टूबर को नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद पर सुनवाई कर सकता है। काउंसलिंग शेड्यूल को अंतिम रूप देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर निर्भर हो सकता है।