UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, 25 फरवरी को सीट आवंटन

Saurabh Pandey | February 20, 2026 | 02:00 PM IST | 1 min read

यूपी नीट पीजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के तहत चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।

स्ट्रे राउंड के लिए राज्य स्तरीय मेरिट सूची जारी होने के बाद, चयन प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्ष, उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी नीट पीजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार स्ट्रे राउंड के लिए 23 फरवरी तक काउंसलिंग शुल्क के साथ आधिकारि वेबसाइट dgme.up.gov.in या upneet.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

यूपी नीट पीजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 23 फरवरी को ही मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद उसी दिन ही चॉइस फिलिंग शुरू हो जाएगा, जो 24 फरवरी तक चलेगी।

यूपी नीट पीजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन रिजल्ट 25 फरवरी को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद 28 फरवरी तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूल

स्ट्रे राउंड काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण करने की तिथि
20 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026
पंजीकरण एवं धरोहर धनराशि जमा करने की तिथि
20 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026
मेरिट सूची घोषित करने की तिथि
23 फरवरी 2026
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि
23 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक
सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि
25 फरवरी 2026
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि
25 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक

Also read NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी स्ट्रे राउंड रजिस्ट्रेशन mcc.nic.in पर शुरू, 21 फरवरी को सीट आवंटन

नीट पीजी काउंसलिंग रिजल्ट कल

यूपी नीट पीजी स्ट्रे दौर की राज्य स्तरीय मेरिट सूची जारी होने के बाद, 23 फरवरी से चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इसी बीच, एमसीसी (यूपी परिषद) अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग के परिणाम 21 फरवरी को घोषित करेगी। इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों की सूची राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया से हटा दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]