Santosh Kumar | January 25, 2025 | 03:36 PM IST | 1 min read
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, विकल्प भरने की अवधि 27 से 31 जनवरी, 2025 तक है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी पाठ्यक्रमों के लिए यूपी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) काउंसलिंग के लिए राउंड 3 मेरिट सूची जारी कर दी है। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 मेरिट सूची देख सकते हैं।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के संशोधित कार्यक्रम के संबंध में जारी हालिया नोटिस के अनुसार, विकल्प भरने की अवधि 27 से 31 जनवरी, 2025 तक है और सीट आवंटन परिणाम 3 फरवरी, 2025 को घोषित किया जाएगा।
अभ्यर्थी आवंटन पत्र डाउनलोड कर 4 से 8 फरवरी 2025 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करनी होंगी।
यूपी नीट पीजी राउंड 1 और 2 में सीट पाने वाले अभ्यर्थी आज 25 जनवरी दोपहर 2 बजे तक अपनी सीट से रिजाइन कर सकते हैं। समिति ने चॉइस फिलिंग शुरू होने से पहले सरेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसे अभ्यर्थियों को नोडल केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा, जहां प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निदेशालय एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और डीएनबी पाठ्यक्रमों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित कर रहा है।
केवल वे अभ्यर्थी ही चॉइस फिलिंग कर सकेंगे जिन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी राशि जमा की है। मेरिट लिस्ट में रोल नंबर, एप्लीकेशन आईडी, अभ्यर्थी का नाम, नीट रैंक, स्टेट रैंक अन्य विवरण शामिल है।