Trusted Source Image

NEET 2025 Exam Pattern: नीट यूजी एग्जाम पैटर्न में बदलाव; वैकल्पिक प्रश्न हटाए गए, परीक्षा अवधि 3 घंटे

Santosh Kumar | January 25, 2025 | 01:59 PM IST | 2 mins read

कोविड-19 महामारी के दौरान जो वैकल्पिक प्रश्न जोड़े गए थे, उन्हें अब हटा दिया गया है। अब नीट परीक्षा में कुल 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे।

Back

NEET 2026 Rank Predictor

Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.

Try Now
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए नीट यूजी संशोधित परीक्षा पैटर्न पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।  (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए नीट यूजी संशोधित परीक्षा पैटर्न पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के परीक्षा पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। एनटीए ने नीट के प्रश्न पत्र पैटर्न और परीक्षा अवधि को कोविड से पहले के प्रारूप जैसा बनाने की घोषणा की है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए नीट यूजी संशोधित परीक्षा पैटर्न पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान जो वैकल्पिक प्रश्न जोड़े गए थे, उन्हें अब हटा दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, अब नीट परीक्षा में कुल 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे। इसके अलावा परीक्षा की समय सीमा भी घटाकर 3 घंटे कर दी गई है।

NEET 2025 Exam Pattern: पुराने पैटर्न पर लौटी परीक्षा

जारी अधिसूचना में एनटीए ने कहा है कि सभी नीट (यूजी)-2025 अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रश्न पत्र का पैटर्न और परीक्षा अवधि कोविड से पहले वाले प्रारूप पर वापस आ जाएगी। जहां अब कोई सेक्शन बी नहीं होगा।

नोटिस के मुताबिक फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल और बायोलॉजी से 90 सवाल होंगे। इन्हें हल करने के लिए छात्रों को 180 मिनट का समय मिलेगा। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जा सकती है।

Also readNEET UG 2025: नीट यूजी अंक के माध्यम से बीडीएस, बीवीएससी और एएच पाठ्यक्रमों में भी ले सकेंगे प्रवेश - एनटीए

NEET UG 2025 Exam Date: आवेदन के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं

इससे पहले, एनटीए ने स्पष्ट किया कि एनटीए नीट 2025 पंजीकरण के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। उम्मीदवार एनटीए नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अन्य माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।

नीट यूजी आवेदन पत्र 2025 में उम्मीदवारों की मदद के लिए, एनटीए ने अपार आईडी बनाने के लिए एक उपयोगकर्ता गाइड भी जारी किया है। उम्मीदवार पोर्टल पर इस संबंध में अधिसूचना और वीडियो गाइड देख सकते हैं।

नीट यूजी 2025 का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications