UP NEET PG Counselling 2024: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, कल तक करें आवेदन
Santosh Kumar | September 29, 2024 | 03:01 PM IST | 2 mins read
केवल वे छात्र जिन्होंने नीट पीजी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे ही यूपी नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया 2024 में भाग लेने के पात्र हैं।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तारीख कल यानी 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में 50% राज्य कोटे की सीटों पर एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे कल सुबह 11 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: NEET PG 2026 Expected Marks vs Rank
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
निदेशालय ने उम्मीदवारों को सूचित करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अधिसूचना जारी की है। नोटिस में कहा गया है कि पंजीकरण पोर्टल सभी राउंड (पहला, दूसरा, तीसरा और स्ट्रे वैकेंसी) के लिए कल सुबह 11 बजे तक खुला रहेगा।
NEET PG Counselling 2024: पंजीकरण शुल्क
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण शुल्क 3,000 रुपये है। इसके अलावा, काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को सरकारी सीटों के लिए 30,000 रुपये और निजी सीटों के लिए 2,00,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
केवल वे छात्र, जिन्होंने नीट पीजी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है, यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के पात्र होंगे। यूपी नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम की तारीख और पूरा शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
UP NEET PG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- नीट पीजी एडमिट कार्ड
- नीट पीजी, नीट एमडीएस स्कोरकार्ड
- कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- एमबीबीएस की सभी परीक्षाओं की मार्कशीट
- एमबीबीएस पासिंग आउट सर्टिफिकेट
- अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
- स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र (राज्य चिकित्सा परिषद, एमसीआई, डीसीआई)
- आरक्षण प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
UP NEET PG 2024 Counselling: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
- यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 आवेदन विंडो ओपन होगी।
- इसमें आवश्यक विवरण दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा