UP NEET PG 2025 Counselling: यूपी नीट पीजी राउंड 2 पंजीकरण 10 दिसंबर से, शेड्यूल जारी, सीट अलॉटमेंट डेट जानें
Santosh Kumar | December 8, 2025 | 06:43 PM IST | 1 min read
कैंडिडेट को रिजाइन लेटर जमा करने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसी नोडल सेंटर पर खुद जाना होगा जहां एडमिशन प्रोसेस पूरा हुआ।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने यूपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 10 दिसंबर से शुरू होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर रजिस्टर कर सकेंगे। राउंड 1 के जरिए एडमिशन पाने वाले उम्मीदवार जो अपनी सीट छोड़ना चाहते हैं, वे राउंड 2 की चॉइस फिलिंग शुरू होने से दो दिन पहले, 13 दिसंबर को शाम 5 बजे तक रिजाइन कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
कैंडिडेट को अपना इस्तीफा पत्र जमा करने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसी नोडल सेंटर पर खुद जाना होगा जहां एडमिशन प्रोसेस पूरा हुआ। अलॉट की गई सीट से इस्तीफा किसी और तरीके से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जारी शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा और 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक चलेगा। फीस पेमेंट प्रोसेस 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा।
यूपी नीट पीजी राउंड 2 मेरिट लिस्ट 15 दिसंबर को जारी की जाएगी। ऑप्शन भरने की प्रक्रिया 15 दिसंबर को शाम 5 बजे से 19 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट के नतीजे 20 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया 22 से 24 दिसंबर तक चलेगी। एडमिशन प्रक्रिया 26 से 27 दिसंबर तक होगी और 29 से 30 दिसंबर तक खत्म हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देखें।
अगली खबर
]MP NEET PG Counselling 2025: एमपी नीट राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 12 दिसंबर तक करें कॉलेज में रिपोर्ट
7 दिसंबर को घोषित इन नतीजों में राज्य कोटे के तहत एमडी, एमएस और डिप्लोमा कोर्स के लिए सीटें अलॉट की गई हैं। डीएमई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, चुने गए उम्मीदवारों को 12 दिसंबर तक अपने अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल