JEECUP 2024: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड jeecup.admissions.nic.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 28, 2024 | 11:33 AM IST | 2 mins read
यूपी जेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 13 जून से आयोजित की जाएगी। जेईईसीयूपी 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) द्वारा यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2024 एंट्रेंस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 13 जून से 20 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। यूपीजेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर कुंजी जारी होगी। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद, यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा।
जेईईसीयूपी 2024 प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे, जिन्हें 150 मिनट यानी ढाई घंटे की अवधि में छात्रों को हल करना होगा। जेईईसीयूपी 2024 स्कोर का उपयोग उत्तर प्रदेश के 147 सरकारी, 18 मान्यता प्राप्त और 1,874 निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में 77 कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
Also read UBI SO Admit Card 2024: यूबीआई एसओ एडमिट कार्ड unionbankofindia.co.in जारी, 17 मार्च तक करें डाउनलोड
जेईईसीयूपी एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट को प्रवेश पत्र के साथ सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ पैन कार्ड/ वोटर कार्ड साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उम्मीदवार को काला/ नीला पारदर्शी बॉल पेन ले जाने की परीक्षा केंद्र में अनुमति होगा। यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2024 एडमिट कार्ड में परीक्षा तारीख, समय और रिपोर्टिंग समय समेत अन्य जानकारी दी गई है।
UP Polytechnic Admit Card 2024: करें डाउनलोड
जेईईकप 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता ले सकते हैं:
- जेईईसीयूपी की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UPJEE 2024 Admit Card Link' लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज में उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर उम्मीदवार का हाल टिकट प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट दी गई जानकारी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम जेईईसीयूपी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा