Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 08:02 AM IST | 2 mins read
यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट (पीईटी) आज 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। डीवी पीसटी में सफल उम्मीदवार इसमें शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आज 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। पीईटी के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख कर सकते हैं।
यूपी होमगार्ड पीईटी 2026 का आयोजन अलग-अलग पीएसी बटालियनों और रिजर्व पुलिस लाइनों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने संशोधित एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी के अनुसार, उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल और रिपोर्टिंग का समय ध्यान से देखना चाहिए और तय रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
यूपी होमगार्ड पीईटी के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। अगर कोई उम्मीदवार रनिंग पूरी नहीं कर पाता है तो उसे फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी।
यूपी होमगार्ड्स फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र भी 13 सितंबर 2026 को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की संशोधित तिथियों के लिए पूर्व में जारी किए गए प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से नया संशोधित एडमिट कार्ड ही साथ लाना होगा।
1. सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर UP Home Guard Enrollment-2025 PET Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
4. अब सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. अंत में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट रख लें।