UP News: यूपी सरकार ने बदले 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Santosh Kumar | June 29, 2025 | 11:30 AM IST | 1 min read
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लिया गया यह फैसला अब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मंजूरी के बाद औपचारिक रूप से लागू हो गया है।
लखनऊ: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने की पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पांच सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों का नाम देश के महापुरुषों और ऐतिहासिक हस्तियों के नाम पर रखने की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
यह सिर्फ नाम बदलने का फैसला नहीं है बल्कि इसके पीछे एक सामाजिक-सांस्कृतिक उद्देश्य है। सरकार चाहती है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई सिर्फ तकनीकी ज्ञान तक सीमित न रहे बल्कि छात्रों को सामाजिक चेतना, न्याय, समानता से भी जोड़ा जाए।
इस संबंध में राज्य के विशेष सचिव विनोद कुमार ने 28 जून को एक औपचारिक अधिसूचना जारी की। इसमें यूपी सरकार ने घोषणा की कि गोंडा, बस्ती, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और मैनपुरी में स्थित कॉलेजों को नए नाम दिए गए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए इस फैसले को राज्यपाल की मंजूरी के बाद अब औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने अपने एक्स हैंडल पर भी पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी।
UP Engineering Colleges: इन कॉलेजों के बदले गए नाम
यूपी सरकार द्वारा 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदले गए हैं, जिनकी सूची नीचे तालिका में दी गई है-
|
इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम |
परिवर्तित नाम |
|---|---|
|
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रतापगढ़ |
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रतापगढ़ |
|
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर |
सम्राट अशोक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मिर्जापुर |
|
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती |
भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती |
|
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोण्डा |
मां पाटेश्वरी देवी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोण्डा |
|
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनपुरी |
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनपुरी |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार