UP Govt Smartphone Yojana: यूपी कैबिनेट ने स्मार्टफोन योजना और तीन जिलों में मेडिकल कॉलेजों को दी मंजूरी
Press Trust of India | January 23, 2025 | 10:59 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ाने के लिए युवाओं के लिए स्मार्टफोन वितरण, नए मेडिकल कॉलेजों और आईटीआई अपग्रेड को मंजूरी दी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार (22 जनवरी) को प्रयागराज में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में युवाओं को मुफ्त वितरण हेतु 25 लाख स्मार्टफोन की खरीद के लिए अंतिम बोली संबंधित दस्तावेज को मंजूरी दे दी। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में हाथरस, कासगंज और बागपत सहित तीन जिलों में निजी-सार्वजनिक भागीदारी (PPP) के तहत मेडिकल कॉलेजों को संचालित करने के लिए सफल बोलीदाताओं के चयन को मंजूरी दी गई है।
बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने बलरामपुर में 166 बिस्तरों वाले सरकारी संयुक्त अस्पताल को चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने को मंजूरी दी। इस कदम का उद्देश्य किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के बलरामपुर सैटेलाइट सेंटर को परिवर्तित करके स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बलरामपुर की स्थापना करना है। मेडिकल कॉलेज के संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए एमसीआई/एनएमसी मानकों के अनुरूप 1,394 शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पद सृजित किए गए हैं।
इसके अलावा, कैबिनेट ने युवाओं को मुफ्त वितरित करने के लिये 25 लाख स्मार्टफोन की खरीद के लिए अंतिम बोली दस्तावेज को भी मंजूरी दी। प्रदेश सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुफ्त स्मार्टफोन वितरित करेगी। यह योजना पांच साल के लिए लागू होगी।
बयान के मुताबिक, “वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 4,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण और आईटीआई कार्यक्रमों में नामांकित कुशल युवाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना है, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त और भविष्य के लिए तैयार हो सकें।”
बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल ने भारत सरकार से व्यवहार्यता अंतर निधि के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में मेडिकल कॉलेजों को संचालित करने के लिए सफल बोलीदाताओं के चयन को भी मंजूरी दे दी है। इस पहल का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के हाथरस, बागपत और कासगंज सहित उन जिलों को लक्षित करना है जहां वर्तमान में सरकारी या निजी क्षेत्र में कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है।
बताया गया कि प्राप्त निविदाओं के तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन के बाद हाथरस और कासगंज के लिए राजश्री एजुकेशनल ट्रस्ट को सबसे कम बोली लगाने वाले (एल-1) के रूप में चुना गया। बागपत के लिए जयपाल सिंह शर्मा ट्रस्ट को चुना गया। मंत्रिमंडल ने 62 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को अपग्रेड करने और पांच नवाचार, आविष्कार, ऊष्मायन और प्रशिक्षण केंद्र (सीआईआईआईटी) स्थापित करने के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) के साथ एक समझौते को भी मंजूरी दी।
आगे कहा गया कि 3634 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना में टीटीएल 2,851 करोड़ रुपये और सरकार 783 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देगी। समझौता ज्ञापन (एमओयू) की अवधि 11 वर्ष है, जिसमें पहला वर्ष परियोजना कार्यान्वयन की तैयारी के लिए समर्पित है। बयान में कहा गया है कि 10 वर्षों के बाद आपसी सहमति के आधार पर परियोजना का नवीनीकरण किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार