Saurabh Pandey | March 16, 2026 | 06:40 PM IST | 1 min read
बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने वाला प्राधिकरण प्रोफेशनल नॉलेज और एप्टीट्यूड का टेस्ट करता है।

नई दिल्ली : बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बीएफयूएचएस), फरीदकोट ने पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स (ग्रुप 'सी') पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ggsmch.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 तक है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कुल 672 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी | कुल आवेदन शुल्क | विवरण |
सभी श्रेणियों के लिए | 2360 रुपये | शुल्क 2000 + जीएसटी (18%) 360 |
एससी श्रेणी | 1180 रुपये | शुल्क 1000 + जीएसटी (18%) 180 |
बीएफयूएचएस स्टाफ नर्स भर्ती 2026 के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही पंजाब नर्सिंग पंजीकरण परिषद में पंजीकृत होना चाहिए।