UP Board Scrutiny Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 का स्क्रूटनी रिजल्ट upmsp.edu.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 8, 2025 | 09:53 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड की ओर से सभी 5 क्षेत्रीय कार्यालयों बरेली, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के लिए अलग-अलग रिजल्ट जारी किया गया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 (UP Board Class 10 12 Exam 2025) की स्क्रूटनी का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड स्क्रूटनी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in या पोर्टल upmsp.edu.in/scrutiny_result.html पर जाना होगा।
यूपी बोर्ड की ओर से सभी 5 क्षेत्रीय कार्यालयों बरेली, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के लिए अलग-अलग रिजल्ट जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया कि, यूपी बोर्ड स्क्रूटनी 2025 के लिए आवेदन करने वाले जिन छात्रों के अंक बढ़े हैं या रिजल्ट में बदलाव किया गया है, उनकी मार्कशीट जल्द ही संबंधित विद्यालयों द्वारा वितरित की जाएगी।
यूपी बोर्ड स्क्रूटनी 2025 रिजल्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। यूपी बोर्ड स्क्रूटनी परिणाम 2025 पीडीएफ में जिन छात्रों के अंकों में परिवर्तन किया गया है, उनके रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के परिणामों में संशोधन के दौरान कुछ के अंकों में बढ़ोतरी हुई है, तो कुछ के विषयों में सुधार किया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले 23 जिलों का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।
आंकड़ों के अनुसार, “प्रयागराज क्षेत्र के कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल 2,316 छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, इनमें से 373 विद्यार्थियों के परिणाम को संशोधित किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं में 10,001 परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, इनमें से 1,717 के परिणाम में परिवर्तन किया गया।”
UP Board Scrutiny Result 2025 Check: कैसे डाउनलोड करें?
परीक्षार्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड स्क्रूटनी का परिणाम 2025 जांच सकते हैं:
- यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड’ खोजें।
- वर्ष 2025 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की स्क्रूटनी परिणाम पर क्लिक करें।
- छात्र अपनी कक्षा और संबंधित क्षेत्र वाली पीडीएफ पर क्लिक करें।
- रोल नंबर जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार