UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड रीचेकिंग के लिए 10वीं-12वीं के छात्र upmsp.edu.in पर करें आवेदन, चरण जानें
Abhay Pratap Singh | April 28, 2026 | 11:04 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट तथा फेल हुए छात्र पुनर्मूल्यांकन/ पुनः जांच के लिए पात्र हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से यूपी बोर्ड रीचेकिंग 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट तथा फेल हुए छात्र पुनर्मूल्यांकन/ पुनः जांच के लिए पात्र हैं। यूपी बोर्ड आंसर शीट जांच शुल्क के रूप में प्रति विषय 500 रुपये का भुगतान करना होगा। लिखित और व्यावहारिक परीक्षा के लिए शुल्क अलग-अलग लिया जाता है।
कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म 2026 भरने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। बोर्ड ऑफलाइन आवेदनों या ऑनलाइन फॉर्म भरे बिना सीधे भेजे गए आवेदनों को स्वीकार नहीं करेगा। समय सीमा के बाद जमा किए गए आवेदनों पर भी विचार नहीं किया जाएगा।
यूपी बोर्ड रीचेकिंग में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाता है। इस साल, हाई स्कूल की परीक्षा में लगभग 26.02 लाख छात्र उपस्थित हुए, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24.91 लाख शामिल हुए।
यूपीएमएसपी की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे घोषित किया गया था। न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही परीक्षा में सफल घोषित गया गया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% और कक्षा 12वीं का 80.38% दर्ज किया गया।
यूपी बोर्ड रीचेकिंग प्रक्रिया में गणना की त्रुटियों, गलत अंकन और छूटे हुए अंकों जैसी गलतियों की जांच की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP Board copy Rechecking Date 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड रीचेकिंग 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक school.upmsp.edu.in/ResultScrutiny/ResultScrutiny.aspx पर जाएं।
- कक्षा 10वीं या 12वीं वर्ष 2026 स्क्रूटनी के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन करें।
- सरकारी कोषागार में कोषागार चालान के माध्यम से जांच शुल्क का भुगतान करें।
- भरा हुआ ऑनलाइन आवेदन पत्र और भुगतान रसीद डाउनलोड करके प्रिंट करें।
- अपने जिले के अनुसार संबंधित यूपीएमएसपी क्षेत्रीय कार्यालय को पंजीकृत डाक द्वारा दस्तावेज भेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार