Trusted Source Image

UP Board 10th, 12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कल होगा जारी, ऑफिशियल वेबसाइट्स जानें

Saurabh Pandey | April 22, 2026 | 02:02 PM IST | 1 min read

यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद, विद्यार्थी upmsp.edu.in और upresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, कुल प्रतिशत, डिवीजन और उत्तीर्ण होने की स्थिति शामिल होगी।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद, विद्यार्थी upmsp.edu.in और upresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद, विद्यार्थी upmsp.edu.in और upresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) कल यानी 23 अप्रैल, 2026 को शाम 4 बजे यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी उपलब्ध होंगे।

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद्, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है।

जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। इससे उन्हें अपने अंकों में सुधार करने और पूरे शैक्षणिक वर्ष को दोहराए बिना परीक्षा उत्तीर्ण करने में मदद मिलेगी।

upmsp result 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स

यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों भाग अलग-अलग उत्तीर्ण करने होंगे। बोर्ड उन छात्रों को ग्रेस मार्क्स दे सकता है, जिनके अंक थोड़े अंतर से कम रह जाते हैं।

upmsp 10th, 12th result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  2. अब कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें और विवरण सबमिट करें।
  4. अब अपना रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें।

Also read KVS 3rd Lottery Result 2026: केवीएस बालवाटिका और कक्षा 1 का तीसरा लॉटरी रिजल्ट admission.kvs.gov.in पर जारी

upmsp 10th, 12th result 2026: टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र राज्य में टॉप करेंगे, उनको सरकार की ओर से नकद धनराशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications