Santosh Kumar | April 20, 2024 | 02:08 PM IST | 2 mins read
19 अप्रैल को यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी करने की घोषणा की थी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना परीक्षा रोल नंबर दर्ज करना होगा। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में प्रदेश की बेटियों ने बाजी मारी है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42 रहा है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% रहा। बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 10.6 फीसदी बेहतर रहा है। इस साल UP Board 12th Result 2024 का कुल पास प्रतिशत 82.60 रहा है। इस साल 12वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले साल की तुलना में बढ़ा है। 2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.52 था।
यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव और सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने UPMSP Class 12th Result 2024 जारी किया है। कल यानी 19 अप्रैल को यूपी बोर्ड सचिव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बोर्ड रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी। बता दें कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं-
एसएमएस के माध्यम से यूपीएमएसपी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 प्राप्त करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-