UP Board 10th Topper List 2024: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं टॉप रैंक धारकों की सूची; प्राची निगम रहीं टॉपर

Santosh Kumar | April 20, 2024 | 02:36 PM IST | 2 mins read

छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10 बोर्ड का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र upresults.nic.in वेबसाइट और एसएमएस के जरिए भी नतीजे देखे जा सकते हैं।

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
यूपी बोर्ड ने 10वीं के साथ 12वीं की टॉपर सूची भी जारी की है। (प्रतीकात्मक-पीटीआई)

नई दिल्ली: यूपीएमएसपी यानी यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना परीक्षा रोल नंबर डालना होगा। नतीजों के साथ-साथ बोर्ड ने परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों की सूची भी जारी की है।

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बीजेपी नेता चंद्रप्रकाश निगम की पुत्री ने टॉप किया है। प्राची निगम 98.50% अंक हासिल कर प्रदेश की टॉपर बनी हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट डेटा 2024 के अनुसार, 10वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55 रहा है, 10वीं कक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.40 है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.05 प्रतिशत है।

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं। कल यानी 19 अप्रैल को यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बोर्ड रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी।

UP Board Class 10th Toppers 2024: प्राची निगम रहीं टॉपर

यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ. महेंद्र देव और सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं का परिणाम 2024 की घोषणा की है। छात्र नीचे दी गई तालिका में यूपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर्स 2024 के नाम देख सकते हैं-

रैंक

टॉपर्स का नाम

अंक

1

प्राची निगम

591

2

दीपिका सोनकर

590

3

नविका सिंह, स्वाति सिंह, दीपांशी सिंह सेंगर

588

बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की संयुक्त यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 12वीं कक्षा में 29,47,311 छात्र जबकि 10वीं कक्षा में 25,77,997 छात्र परीक्षाओं के लिए पंजीकृत थे।

Also read UP Board 2024 Toppers Prize: यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स होंगे मालामाल, लैपटॉप समेत मिलेंगे इतने लाख रुपये

UP Board 10th Result 2024 Link: ऐसे देखें परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, UP Board 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • अब, जिले का नाम और परीक्षा वर्ष चुनें, यूपी 10वीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज करें।
  • UP Board Exam Result Class 10 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]