UP BEd JEE 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू; महत्वपूर्ण तिथियां, शुल्क और पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | February 10, 2026 | 12:36 PM IST | 2 mins read
यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के समय कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (BU Jhansi) ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 (UP BEd JEE 2026) के लिए 10 फरवरी से ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीयू झांसी की आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in के माध्यम से 5 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदकों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में स्नातक/ स्नातकोत्तर डिग्री हो। इंजीनियरिंग उम्मीदवारों ने बीई/ बीटेक की डिग्री 55% अंकों में हासिल की हो। दिव्यांग कैंडिडेट को शैक्षणिक योग्यता में 5% की छूट दी जाएगी।
Uttar Pradesh BEd Joint Entrance Examination 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू - 10 फरवरी, 2026
- बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि - 5 मार्च, 2026
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की तिथि - 10 मार्च, 2026
- यूपी बीएड एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - 20 अप्रैल, 2026
- यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि - 26 अप्रैल, 2026
- यूपी बीएड रिजल्ट की संभावित तिथि - 25 मई, 2026
UP BEd Registration Fees 2026: रजिस्ट्रेशन फीस
- बिना विलंब शुल्क के - यूपी के सामान्य, ओबीसी के लिए 1650 रुपये, एससी व एसटी के लिए 850 रुपये और अन्य राज्यों के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 1650 रुपये है।
- विलंब शुल्क के साथ - राज्य के सामान्य, ओबीसी और अन्य सभी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 2000 रुपये तथा एससी व एसटी के लिए 1000 रुपये है।
पात्रता संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
UP BEd Entrance Exam 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक www.bujhansi.ac.in/upbedjee.html पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘Application Form Link’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल