UP BEd JEE 2025 Registration: यूपी बीएड जेईई पंजीकरण bujhansi.ac.in पर शुरू, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | February 15, 2025 | 12:09 PM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जेईई पंजीकरण प्रक्रिया bujhansi.ac.in पर ऑनलाइन होगी। यूपी बीएड जेईई 2025 एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो इच्छुक शिक्षकों को पूरे उत्तर प्रदेश में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का अवसर प्रदान करती है।
नई दिल्ली : बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी की तरफ से उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2025 तक है। उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 9 फरवरी से 15 मार्च तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
बीयू झांसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में लिखा है कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध एवं संघटक महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय बी.एड. (द्विवर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन एवं संबंधित दिशा-निर्देश बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर 15 फरवरी 2025 से 15 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेंगे।
UP BEd JEE 2025: आवेदन शुल्क
यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 1400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवार 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भर सकते हैं। एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि विलबं शुल्क के साथ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
UP BEd JEE 2025 Registration: पात्रता मानदंड
यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए स्नातक अथवा स्नातकोत्तर की डिग्री कम से कम 50% अंकों के साथ होनी चाहिए। बीई एवं बीटेक (अभियांत्रिकी) में गणित एवं विज्ञान में स्पेशलाइजेशन वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55% अंको के साथ अथवा इसके समकक्ष कोई अन्य अर्हता वाले अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे।
UP BEd JEE 2025: आवेदन प्रक्रिया
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर UP BEd JEE 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को खुद को पंजीकृत करना होगा।
- अब आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
UP BEd JEE 2025: एडमिट कार्ड
यूपी बीएड जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अप्रैल, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
UP BEd JEE 2025 Registration: परीक्षा तिथि
यूपी बीएड जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों प्रश्न पत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
UP BEd JEE 2025 Registration: मार्किंग स्कीम
यूपी बीएड जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
UP BEd JEE 2025: रिजल्ट डेट
यूपी बीएड जेईई 2025 रिजल्ट 25 मई को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार