UoH PhD Admission 2024: हैदराबाद यूनिवर्सिटी पीएचडी एडमिशन पंजीकरण uohyd.ac.in पर शुरू, 18 जून लास्ट डेट
Saurabh Pandey | June 4, 2024 | 04:49 PM IST | 1 min read
पीएचडी प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 28 जून, 2024 को हैदराबाद विश्वविद्यालय की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। छात्रों को प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अपने हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली : हैदराबाद विश्वविद्यालय (यूओएच) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए पीएचडी प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uohyd.ac.in पर जाकर ऑनालइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 जून, 2024 तक है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि यूओएच प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पेश किए जाने वाले 8 पीएचडी कार्यक्रमों में से दो विषय पीएचडी रीजनल स्टडीज और पीएचडी तंत्रिका और संज्ञानात्मक अध्ययन (PhD Neural and Cognitive Studies) अब सीएसआईआर यूजीसी नेट और यूजीसी नेट स्कोर के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
UoH PhD Admission 2024: आवेदन शुल्क
हैदराबाद यूनिवर्सिटी पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 550 रुपये, ओबीसी एनसीएल के लिए 400 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 275 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
UoH PhD Admission 2024: परीक्षा तिथि
हैदराबाद यूनिवर्सिटी की तरफ से पीएचडी प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई, 2024 को हैदराबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी। पीएचडी प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 28 जून, 2024 को हैदराबाद विश्वविद्यालय की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। छात्रों को प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अपने हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा।
Also read LSAT 2024 Result Date: लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट डेट घोषित, 8 जून को जारी होंगे नतीजे
छात्रों को परीक्षा केंद्र हैदराबाद में ही मिलेंगे, क्योंकि परीक्षा हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर में ही आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें