CBSE: हांगकांग विश्वविद्यालय सीबीएसई टॉप टैलेंट को फुल-राइड स्कॉलरशिप देगी, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जानें
Saurabh Pandey | May 24, 2025 | 06:45 PM IST | 2 mins read
छात्र हांगकांग यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.hku.hk के माध्यम से विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के टॉप टैलेंट को "फुल-राइड स्कॉलरशिप" प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह छात्रवृत्ति विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सीबीएसई के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों के ट्यूशन, आवास और रहने के खर्च को कवर करेगी।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
छात्र हांगकांग यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.hku.hk के माध्यम से विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CBSE Full-Ride Scholarship: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र हांगकांग विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति और यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि विशेष रूप से, विश्वविद्यालय छात्रों को 49 देशों में 420 से अधिक एक्सचेंज पार्टनरशिप तक पहुंच प्रदान करेगा, साथ ही कैम्ब्रिज, यूबीसी, साइंसेज पो और कई अन्य के साथ डुअल डिग्री और सहयोगी कार्यक्रम भी प्रदान करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्कॉलरशिप के लिए हांगकांग विश्वविद्यालय आमतौर पर 12वीं में कम से कम 90% स्कोर को टॉप कोर्स के लिए जरूरी है। इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी और कोर्स-स्पेसिफिक शर्तें भी पूरी करनी होंगी। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य भारत के टैलेंटेड छात्रों को इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और इंटरडिसिप्लिनरी पढ़ाई के लिए हांगकांग यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका देना है।
सीबीएसई नोटिस-
सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सीबीएसई एक राष्ट्रीय बोर्ड है। हर साल, इसके छात्र बड़ी संख्या में व्यावसायिक कॉलेजों में प्रवेश के लिए सभी राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं में चयनित होते हैं। ये छात्र न केवल व्यावसायिक कॉलेजों में बल्कि अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के साथ ही सीबीएसई ने योग्यता आधारित शिक्षा और मूल्यांकन पर अधिक जोर दिया है। संबद्ध विद्यालयों द्वारा दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और STEM तथा अन्य विषयों में हमारे विद्यार्थियों के प्रदर्शन के कारण विदेशों में स्थित उच्च शिक्षा संस्थान विद्यार्थियों को कई छूट और सहायता प्रदान कर रहे हैं। इन छूटों और सहायता के बारे में विद्यालयों को सूचित किया जा रहा है, जिससे कि वे इस जानकारी को विद्यार्थियों तक पहुंचा सकें, ताकि वे लाभान्वित हो सकें।
HKU 2025: प्रस्तावित प्रोग्राम्स
- बीए इन ह्यूमैनिटीज एंड डिजिटल टेक्नोलॉजीज (HDT)
- बीबीए (बिजनेस एनालिटिक्स)
- बीएससी इन मार्केटिंग एनालिटिक्स एंड टेक्नोलॉजी (MAT)
- बीएससी इन क्वांटेटिव फाइनेंस (QFin)
- बीए इन ग्लोबल क्रिएटिव इंडस्ट्रीज (GCIN)
- बीबीए बी.इंजी.- ग्लोबल इंजीनियरिंग एंड बिजनेस
- प्रोग्राम (GEBP)
- बी.इंजी. एलीट प्रोग्राम
- बी.इंजी. एक्स+ एमएससी इंजी. - मास्टर ऑफ साइंस इन इंजीनियरिंग इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन इंजीनियरिंग (AIE)
- बी.सोशल साइंस ( मेजर इन कंप्यूटेशनल सोशल साइंस)
- बीए एससी इन अप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AppliedAI)
- बीए एससी इन फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (FinTech)
- बीएससी इन एक्चुरियल साइंस (ActuarSc)
- बैचलर ऑफ स्टैटिक्स (BStat)
- (1) डिसीजन (Decision) एनालिटिक्स (Analytics),
- (2) रिस्क मैनेजमेंट (Risk Management)
- (3) स्टैटिक्स (Statistics)
- बी. इंजीनियरिंग इन कंप्यूटर साइंस (CompSc)
- बी. इंजीनियरिंग इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड डाटा साइंस (AI&DataSc)
- बीएससी इन इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी
- बी. इंजीनियरिंग इन बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (BME)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार