Union Bank Of India Apprentice Exam 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित
Saurabh Pandey | May 29, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने 1865 अप्रेंटिस पदों के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तिथि 7 जून 2026 घोषित कर दी है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्थानीय भाषा टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं, जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने 1865 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 7 जून 2026 (रविवार) को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड और शिफ्ट टाइमिंग के विवरण का इंतजार कर रहे हैं।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और जरूरी निर्देश उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगे। बैंक जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव करेगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अब अपना पूरा ध्यान रिवीजन और मॉक टेस्ट पर केंद्रित करें।
Union Bank Of India Apprentice Exam 2026: परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पूरा पेपर कुल 100 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट (1 घंटा) का समय दिया जाएगा।
इस प्रश्न पत्र को समान अंक भार के साथ पांच अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्शन से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 20 अंकों के होंगे-
- सामान्य और वित्तीय जागरूकता (General and Financial Awareness): 20 प्रश्न / 20 अंक
- सामान्य अंग्रेजी (General English): 20 प्रश्न / 20 अंक
- मात्रात्मक और तार्किक अभिक्षमता (Quantitative and Reasoning Aptitude): 20 प्रश्न / 20 अंक
- कंप्यूटर या विषय ज्ञान (Computer or Subject Knowledge): 20 प्रश्न / 20 अंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उत्पाद और सेवाएं (Union Bank of India Products and Services): 20 प्रश्न / 20 अंक
Union Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया के चरण
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के तौर पर शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को एक तय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को अगले चरण में पहुंचने के लिए प्रत्येक स्टेज को पास करना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के कुल 4 चरण इस प्रकार हैं-
चरण 1 - ऑनलाइन लिखित परीक्षा
चरण 2 - स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा
चरण 3 - दस्तावेज सत्यापन
चरण 4 - चिकित्सा परीक्षण
Union Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: मासिक स्टाइपेंड
इस भर्ती के माध्यम से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए बैंकिंग क्षेत्र का प्रैक्टिकल नॉलेज दिया जाएगा। ट्रेनिंग की इस अवधि के दौरान उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच मासिक स्टाइपेंड प्राप्त होगा।
अगली खबर
]RRB NTPC DV Admit Card 2024: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल डीवी कॉल लेटर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यह कॉल लेटर उन उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है, जिन्होंने दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल