UKSSSC Tourist Officer Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी पर्यटक अधिकारी एडमिट कार्ड कल, परीक्षा 1 नवंबर को

Abhay Pratap Singh | October 25, 2026 | 06:35 PM IST | 1 min read

यूकेएसएसएससी टूरिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूकेएसएसएससी टूरिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 26 अक्टूबर को सक्रिय होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 74/ 2025 के तहत पर्यटक अधिकारी (Tourist Officer) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल जारी किए जाएंगे। आयोग की घोषणा के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से अपने हॉल टिकट जांच सकते हैं।

उत्तराखंड पर्यटक अधिकारी 2025 लिखित परीक्षा 1 नवंबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो आईडी जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यूकेएसएसएससी टूरिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण उपलब्ध होंगे।

Also read UPESSC Principal Recruitment 2026: यूपी में प्रिंसिपल के 1475 पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उनेक द्वारा डाउनलोड प्रवेश पत्र में बार कोड अंकित होना चाहिए। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र पर उल्लिखित तिथि एवं समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ पहुंचना अनिवार्य है।”

आयोग ने बताया, यूकेएसएसएससी पर्यटक अधिकारी लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र 26 अक्टूबर से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड अलग से यानी डाक, ईमेल आदि माध्यम से भेजे नहीं जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांच सकते हैं।

UKSSSC Tourist Officer 2025 Admit Card: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूकेएसएसएससी टूरिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक यूकेएसएसएससी वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब खोजें।
  • अब, पर्यटक अधिकारी 2025 - प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल गी मदद से इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]