Abhay Pratap Singh | June 17, 2026 | 11:52 AM IST | 2 mins read
यूकेएसएसएससी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी सभी सेटों के लिए पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय (पटवारी/लेखपाल व अन्य) 2025 लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर यूकेएसएसएससी पटवारी प्रोविजनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
यूकेएसएसएससी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर 21 जून तक चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “प्रोविजनल उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों/ उत्तरों पर आपत्तियां होने की दशा में 17 जून से 21 जून, 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर आपत्तियां/ प्रत्यावेदन कर सकते हैं। डाक, ई-मेल व अन्य किसी माध्यम से उठाई गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।”
अभ्यर्थियों को आपत्तियों के साथ प्रामाणिक सहायक दस्तावेज भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। 21 जून, 2026 को शाम 5:00 बजे के बाद प्राप्त चुनौतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। लिखित प्रतियोगी परीक्षा के A,B,C & D चारों पेपर सेटों की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए जारी की गई है।
यूकेएसएसएससी ग्रेजुएट लेवल प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन 14 जून को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार व घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार यूके पटवारी आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूकेएसएसएसएससी ग्रेजुएट लेवल प्रतियोगी परीक्षआ 2026 की प्रोविनजल आंसर की जांच सकते हैं: