Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 06:27 PM IST | 2 mins read
मई 2026 में आयोजित होने वाली आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ICAI की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज सीए फाइनल मई (ICAI CA may) 2026 परीक्षा का परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, आईसीएआई सीए मई फाइनल 2026 रिजल्ट 18 जून को जारी किया जाएगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षार्थी आईसीएआई की वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर सीए मई अंतिम परिणाम 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
आईसीएआई द्वारा परिणामों के साथ ही सीए फाइनल के टॉपर्स, उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट सूची भी घोषित की जाएगी।
सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा 2 से 12 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। पिछले सत्र में दोनों समूहों के लिए सीए फाइनल का उत्तीर्ण प्रतिशत 10.97% दर्ज किया गया था। आईसीएआई सीए फाइनल स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के विषयवार अंक, प्राप्त कुल अंक और परीक्षा में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने की जानकारी दिखाई जाएगी।
पूर्व केंद्रीय परिषद सदस्य (CCM) धीरज खंडेलवाल के अनुसार, “सीए फाइनल का रिजल्ट 18 जून को घोषित हो सकता है, कृपया आईसीएआई के नोटिफिकेशन का इंतजार करें।” हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि आईसीएआई ने अभी तक सीए मई 2026 के अंतिम परिणाम जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।
खंडेलवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सीए परीक्षा परिणाम घोषित करने में लगने वाले समय को 60 दिनों से घटाकर मात्र 35 दिन करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। आईसीएआई के अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार के नेतृत्व में यह बदलाव संस्थान की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईसीएआई सीए मई 2026 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
नीट प्रश्नपत्र लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए हैदराबाद में सीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया।
Press Trust of India