UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: यूकेएसएसएससी पशुधन विस्तार अधिकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी
Saurabh Pandey | May 9, 2026 | 05:58 PM IST | 2 mins read
यूकेएसएसएससी पशुधन विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 अभ्यर्थियों के चयन के लिए आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन मोड में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पशुपालन विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत पशुधन विस्तार अधिकारी (ग्रुप 'सी') भर्ती के लिए कुल 120 रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यूकेएसएसएससी पशुधन विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान/कृषि/पशुपालन में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
शुल्क (रु०)
|
|
अनारक्षित, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
300.00
|
|
उत्तराखंड अनुसूचित जाति, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
|
150.00
|
|
उत्तराखंड के दिव्यांग अभ्यर्थी (DIVYANG)
|
150.00
|
Uksssc livestock extension officer Exam: परीक्षा विवरण
यूकेएसएसएससी पशुधन विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 अभ्यर्थियों के चयन के लिए आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन मोड में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की तिथि की सूचना अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस तथा ई-मेल द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।
Uksssc livestock extension officer Exam: परीक्षा पैटर्न
यूकेएसएसएससी पशुधन विस्तार अधिकारी भर्ती के तहत चयन के लिए 100 अंकों की एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो पद के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता पर आधारित होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है; प्रत्येक गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई (1/4) अंक काट लिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी एक ही प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर विकल्प चुनता है, तो उसे भी गलत उत्तर माना जाएगा और अंक काटे जाएंगे।
Uksssc livestock extension officer Exam 2026: पास होने के लिए अनिवार्य अंक
यूकेएसएसएससी पशुधन विस्तार अधिकारी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास होने के लिए श्रेणियों के आधार पर न्यूनतम अंक लाना जरूरी है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। इससे कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
यदि परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती है, तो अभ्यर्थियों को ओएमआर (OMR) शीट तीन प्रतियों में दी जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी को ओएमआर शीट की मूल प्रति और दूसरी प्रति कक्ष निरीक्षक के पास जमा करनी होगी। ऐसा न करने पर अभ्यर्थी का रिजल्ट शून्य कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी केवल तीसरी प्रति और अपनी प्रश्न पुस्तिका ही अपने साथ ले जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा