UKSSSC Answer Key 2026 Objection: यूकेएसएसएससी आंसर की आपत्ति लिंक तकनीक सहायक सहित अन्य परीक्षा के लिए सक्रिय
Abhay Pratap Singh | October 2, 2026 | 06:30 PM IST | 2 mins read
यूकेएसएसएससी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पोस्ट कोड, पद का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, तकनीकि सहायक (इतिहास), सहायक बोरिंग तकनीशियन (ABT) और कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा की उत्तरकुंजी पर चुनौती दर्ज करने की लिंक सक्रिय कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति उठा सकते हैं।
यूकेएसएसएससी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पोस्ट कोड, पद का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा। यूकेएसएसएससी आंसर की आपत्ति लिंक 1 अक्टूबर से सक्रिय है, जो 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।
आयोग द्वारा उक्त परीक्षाओं की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 30 सितंबर को उपलब्ध करा दी गई है। विज्ञापन संख्या-74/ यूकेएसएसएससी/ 2025 के तहत साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, तकनीकि सहायक (इतिहास) की लिखित परीक्षा 20 सितंबर,2026 को और सहायक बोरिंग टेक्नीशियन एवं कंप्यूटर प्रोग्रामर की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 27 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी।
अभ्यर्थियों को आपत्ति के संबंध में प्रमाणिक सहायक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे 5 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे के बाद प्राप्त आपत्ति/ प्रत्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के अतिरिक्त डाक, ई-मेल व अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूकेएसएसएससी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UKSSSC Answer Key 2026 Objection Link: आपत्ति प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://objection.ssscuk.com/ पर जाएं।
- परीक्षा का नाम सिलेक्ट करें और क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- आपत्ति शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच