UKPSC Upper PCS Answer Key 2025: यूकेपीएससी अपर पीसीएस आंसर की psc.uk.gov.in पर जारी, आपत्तियां दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | July 6, 2025 | 03:26 PM IST | 1 min read
यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2025 प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ उच्च अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (Upper PCS) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उत्तराखंड अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर यूकेपीएससी अपर पीसीएस आंसर की जांच सकते हैं ।
यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2025 प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से pscuk.net.in पर लॉगिन करना होगा।
कैंडिडेट यूकेपीएससी अपर पीसीएस आंसर की 2025 के खिलाफ 11 जुलाई तक आपत्तियां उठा सकते हैं। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए का शुल्क देना होगा। आपत्ति शुल्क का भुगतान नहीं होने पर ऑनलाइन आंसर की ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा। शुल्क जमा करने के बाद कोई भी बदलाव संभव नहीं होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक के अतिरिक्त ईमेल, डाक या अन्य किसी माध्यम से दर्ज आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही, अंतिम तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।”
उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से 123 पदों को भरा जाएगा। यूकेपीएससी अपर पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
UKPSC Upper PCS Pre Answer Key 2025: डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्री आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूकेपीएससी की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध आंसर की टैब पर क्लिक करें।
- उत्तराखंड अपर पीसीएस आंसर की पर क्लिक करें।
- आंसर की जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क के साथ चुनौती दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच